श्री विश्वकर्मा जांगिड़ समाज सेवा समिति पाली के चुनाव मे मोहनलाल सुथार अध्यक्ष ओमप्रकाश जांगिड़ मंत्री बने
पाली - श्री विश्वकर्मा जांगिड़ समाज सेवा समिति पाली के चुनाव सोमवार को चुनाव अधिकारी चम्पालाल नागल, बंशीलाल पाखरवड, चम्पा लाल जैपालिया, गणेश किजा एवं दिनेश जांगिड़ की देखरेख में श्री विश्वकर्मा जांगिड़ समाज भवन वीर दुर्गादास नगर पाली में समाज के सेकडो लोगों की मोजूदगी में सम्पन्न हुए।
मुख्य चुनाव अधिकारी चम्पालाल नागल ने बताया 5 मार्च को समाज की और से चुनाव सम्पन्न करने की जिम्मेदारी दी थी उसी के तहत आज चुनाव सम्पन्न करवाये गये जिसमें अध्यक्ष मंत्री कोषाध्यक्ष सहित सभी पदों के लिए एक एक आवेदन ही प्राप्त हुआ इसलिए सर्वसम्मति से मोहनलाल सुथार को अध्यक्ष , शेषाराम पाखरवड, एवं मदनलाल झलुडिया को उपाध्यक्ष, ओमप्रकाश जांगिड़ को मंत्री, जब्बरमल जांगिड़ को उपमंत्री,, अमरचंद शर्मा को कोषाध्यक्ष, घीसूलाल सुथार को सह कोषाध्यक्ष, वरिष्ठ पत्रकार घेवरचन्द आर्य को प्रचार मंत्री, एवं ऋषिराज त्रिपाठी को संगठन मंत्री निर्वाचित घोषित किया गया।
इसके अलावा चम्पालाल जैपालिया, मोहनलाल देवाण, भंवरलाल सायल, भूराराम छडिया, अशोक किंजा, ढलाराम ओस्तवाल, राजेन्द्र जोपिंग, चन्द्रप्रकाश सिघानिया, प्रकाश पिडवा, भुण्डाराय सायल, मदन लाल वाणेचा एवं गोरधन लाल सायल को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया।
इस अवसर पर आई आर एस दिनेश सारंग, शिक्षाविद सुरेश तिराणीया, रामदयाल किजा, वरिष्ठ व्यवसाई ओमप्रकाश कुलरिया, चेन्नई समाज अध्यक्ष कन्हैयालाल मांकड़, पुनाराम सायल, अमृतलाल कुलरियां, गोरधन लाल किंजा, गंगाराम जैपालियां, मदनलाल वाणेचा, रामेश्वर लाल चवलेरा, सायरनीर त्रिपाठी, भूराराम छड़ियां, विवेक जीलोया, प्रदीप बेगड, दीपक झालुडिया, मोतीलाल दायमा, गजेन्द्र किंजा, एडवोकेट विनोद जोपिग, हनुमान जांगिड़, सहित सैकड़ों लोग मोजूद रहे।
रिपोर्ट- घेवरचन्द आर्य पाली
x




